रुड़की

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनने पर सौरभ सिंघल का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, व्यापारी हित की कही बात

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। युवा भाजपा नेता सौरभ सिंघल के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता श्री राधा-कृष्ण मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने सौरभ सिंघल को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पगड़ी एवं फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पार्टी हाई कमान का भी धन्यवाद व्यक्त किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शोभित गुप्ता ने कहा कि सौरभ सिंघल पार्टी के कर्मठ तथा जुझारू कार्यकर्ता हैं और पूर्व में भी वह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित संगठन में अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी में सक्रियता के साथ-साथ वह सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर आगे रहते हैं और रुड़की की सबसे पुरानी वीटी गंज रामलीला समिति के महामंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अनेक वर्षों से इस दायित्व को बखूबी संभाला है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सौरभ सिंघल ने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे एवं व्यापारी हितों की आवाज संगठन स्तर पर उठाएंगे, ताकि वयापारियों को आने वाली सभी समस्याओं का बेहतर तरीके से निराकरण हो सके। उन्होंने नगर की कई समस्याओं को लेकर भी शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा शहरी विकास मंत्री से मिलकर अवगत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर में प्रमुख समस्या जाम तथा अतिक्रमण की है, जिसे व्यापारियों के साथ मिलकर हल किया जाएगा तथा नगर की जनता के हित के लिए बेहतर कार्य उनके द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास पाल, युवा नेता सूरज नेगी, पवन धीमान, अमन कुमार, शिवम अग्रवाल, रानू गोयल, संजय कुमार, तनिष्क गर्ग, अनव मित्तल, अमन धीमान, आदित्य शर्मा, आर्यन पाल, आशीष अग्रवाल, वरुण ठकराल, शिवांक धीमान, विशाल गुप्ता, आर्यन गुप्ता, देवेंद्र कुमार, विकास कंबोज आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे, साथ ही उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं संग मंदिर में पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button