हरिद्वार

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के निधन पर हरिद्वार के संत समाज व गणमान्य लोगों ने पहुंच कर दी अंतिम विदाई

राजेश कुमार उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसमें हरिद्वार के संत समाज, राजनीतिक, सामाजिक संगठन, हरिद्वार प्रेस क्लब के पदाधिकारी, व्यापार मंडल एवं हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए परिजनो को सांत्वना दी। आपको बता दें कि हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान जो कि पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका ईलाज चल रहा था। वहीं जानकारी के मुताबिक कल सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कल देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया। वहीं निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं हरिद्वार के संत समाज व समाजिक संगठनों एवं राजनीतिक लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया व परिजनों को ढांढस बंधाया। आज दोपहर करीब तीन बजे खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के निधन पर निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष रविन्द्रपुरी महराज, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, अंशुल श्रीकुंज, विकास तिवारी, विशाल गर्ग, सुमित तिवारी भोला शर्मा, सुनील सेठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, सुनील बत्रा, अनिरुद्ध भाटी एवं हरिद्वार प्रेस क्लब के पदाधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं कर्मचारी व तमाम प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंच कर शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button