सहारनपुर

इरशाद सलमानी को महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा

राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) उत्तर प्रदेश। सहारनपुर सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार मतदाता सूची संशोधन के नाम पर वर्ग विशेष को निशाना बना उनके वोट कटवाने काम कर रही है जिससे कि विधानसभा चुनाव में उन्हें मतदान से वंचित किया जा सके जिसको किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। नगर विधायक संजय गर्ग आज चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर इरशाद सलमानी को महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसमें भाजपा सत्ता के दबाव में एक वर्ग विशेष के वोट कटवाने काम कर रही है उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने अपने बूथ पर जाएं और मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर आपने अपने वोट बनवाने का काम करें उन्होंने कहा कि वोट के बल पर हम जीत हासिल कर सकते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का वोट बनवाने का काम करें और कोई भी वोट बनने से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव हम सब के लिए अति महत्वपूर्ण है जिसकी सफलता के लिए सभी लोग जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बीएलओ से बैठकर मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करें और 18 साल का एक-एक वोट  बनवाने काम करें उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी नीतियों व सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर जनता को जागरूक करने का काम करें जिससे 2022 में पार्टी उम्मीदवारों को जनता का समर्थन मिल सके। बैठक को महानगर अध्यक्ष आजम शाह फैसल सलमानी काशिफ अल्वी मुस्तकीम राणा गुलशन कपूर अनवर खां वारसी रामशरण मोनू राणा राजीव अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। बैठक में जमशेद सलमानी, प्रणव शर्मा, अरुण कुमार, रईस अहमद, राहुल शर्मा, दिलशाद अहमद, दिनेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद।

Back to top button