हरिद्वार

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन का विचार भारतीय राजनीति की जरूरत: मदन कौशिक

नीटू कुमार हरिद्वार जिला संवाददाता

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधान सभा हरिद्वार के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। त्रिपुरा आश्रम में आयोजित विचार गोष्ठी के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा की वर्ष 1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनके विचारों का अनुसरण आज भारत की सरकार भी कर रही है जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में उसका स्थान दिला सकती है। उन्होंने कहा आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है। हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हू उन्होंने कहा कि हालांकि उनकी मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है लेकिन फिर भी उनके विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा-पुंज श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि उनका तपस्वी जीवन व अंत्योदय का संकल्प सदैव भारतीय समाज के समावेशी उत्कर्ष के लिए प्रेरणा बना रहेगा। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने कहा हमारे प्रेरणास्रोत एवं प्रख्यात आर्थिक चिंतक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मैं उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके विचार भारतीय राजनीति में शुचिता, समर्पण एवं प्रामाणिकता की प्रेरणा देते हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरुण नय्यर और हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में उन्होंने एक ऐसा आर्थिक दर्शन विश्व को दिया है जो विकास और उपभोग से जुड़ी अनेक समस्याओं का निवारण देता है।
अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तेलुराम प्रधान ने कहा, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की और संचालन महामंत्री अनिमेष कुमार देवेश ममगाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, डॉ विशाल गर्ग, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, मनोज वर्मा, विनय निगम, अश्वनी चौहान भाजपा जिला उपाध्यक्ष, आभा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नू कक्कड़, पारुल चौहान, शुभम मंडोला, तुशांक भट्ट, सचिन बेनीवाल, विक्की आडवाणी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button