
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार/देहरादून। कल रविवार को अपने परिजनों से बिछुड़ कर रास्ता भटकी एक वृद्ध महिला को थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा उनकी पुत्री को सही सलामत सुपुर्द किया गया। जोशीमठ आपदा के बाद से ही कई लोग जोशीमठ से विस्थापित होकर अलग अलग जगह पर रह रहे है। जिस क्रम में पैनी जोशीमठ निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला 1 माह पूर्व जोशीमठ आपदा के बाद से अपनी बेटी निवासी भट्ट नगरी, रानीपोखरी के यहां रह रही थी। कल रविवार को वह वृद्ध महिला अपने परिजनों से अचानक बिछुड़ गयी व रास्ता भटकने के कारण घर नही जा सकी। इस दौरान थाना रानीपोखरी की एक पुलिस टीम द्वारा गश्ती के दौरान वृद्धा को परेशान देख उन्हें अपने साथ थाना लाया गया व उनसे उनके परिजनों के संबंध में जानकारी लेकर फौरन उनकी खोज की गई। जिसके फलस्वरूप रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा उनकी पुत्री से सम्पर्क कर उनकी माता को उन्हें सुपुर्द किया गया। वृद्धा की बेटी द्वारा रानीपोखरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।