हरिद्वार

होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम पर आपत्ति है तो अभ्यर्थियों को मिलेगा समाधान

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर यदि किसी अभ्यर्थी को कोई शंका, संदेह अथवा आपत्ति है तो उसके निराकरण के लिए विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में अभ्यर्थी 19 एवं 20 नवंबर 2026 को अपनी शिकायत और आपत्ति दर्ज कराकर उसका समाधान करा सकेंगे। इस संबंध में जिला होमगार्ड कार्यालय की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के अंतर्गत जारी परीक्षा परिणाम को लेकर जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की शंका या आपत्ति है, वे निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला होमगार्ड कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में उपस्थित हो सकते हैं। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स गौतम कुमार ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं एवं आपत्तियों का निराकरण कराएं। विभाग का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान करना और भर्ती परीक्षा परिणाम से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करना है।

Related Articles

Back to top button