गंगनहर में डूबा आईआईटी एमबीए छात्रा का तेज हुआ सर्च ऑपरेशन
एसएसपी ने खुद संभाली कमान, घटना का किया निरीक्षण, कई टीमें की गठित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) हरिद्वार। रविदास घाट के निकट गंगनहर में छात्र के डूबने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने व्यापक सर्च अभियान तेज कर दिया है, 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी छात्र का कुछ सुराग नहीं लग पाया है।
वहीं घटना को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल द्वारा खुद मैदान में उतर कर घटना का निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से युवक को ढूंढने में कई टीम में गठित की गई है।
जानकारी के अनुसार आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला (निवासी बनारस) बुधवार को गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना बुधवार शाम करीब 6:20 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और रुड़की आर्मी की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ लगातार जारी है।
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष अपने दोस्तों के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे घूमने आए थे। इसी दौरान वह नहर के समीप पहुंचे, तभी अचानक पैर फिसलने से तेज बहाव में जा गिरे और देखते ही देखते पानी में लापता हो
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती।









