हरिद्वार

हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन 15 अगस्त: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। महानगर कार्यालय पर स्वामी विश्वास पूरी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक जी के साथ महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी और अमर शहीदों को किया नमन। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महानगर व्यापार मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में महानगर कार्यालय के बाहर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने सुनील सेठी के साथ ध्वाजरोहण कर सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि आज देश की आजादी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है हर घर तिरंगा लगा देश वासी देश के इस पर्व को गौरव के साथ मना रहे है देश के प्रति देश वासियों की यही भावना जुनून हमारे भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर रहा है आज हम देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश को और मजबूत शक्तिशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे हमारा देश हमारा भारत हमेशा विश्व में ऊंचे स्थान पर रहे। जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर सभी देश वासियों हरिद्वार वासियों एवं व्यापारी भाईयो को शुभकामनाएं देते हुए अमर जवानों को नमन किया एवं तिरंगे को सलामी दी। सेठी ने कहा कि आज भारत वासियों के लिए गौरव का दिन है जिसे पूरा देश अलग ही अंदाज में मना रहा है आज का दिन तिरंगे के सम्मान के साथ साथ देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर जवानों को नमन करने का दिन है जिनकी वजह से हमे आजादी मिली और आज भी हम आजाद भारत में सुरक्षित जीवन जी रहे है। पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी एवं विदित शर्मा ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते कहा कि आज देश में खुशी का माहोल है हर छोटा बड़ा व्यक्ति आजाद भारत में इस पर्व का हिस्सा बनते हुए राष्ट्रहित की कामना कर रहा है और अमर जवानों को नमन कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपांशु विद्यार्थी, पूर्व पार्षद विनीत जोली, समाजसेवी विपिन शर्मा, समाजसेवी प्रमोद गिरी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, अर्चित चौहान, रवि चौहान, विशाल गर्ग, विकास तिवारी, आकाश भाटी, देवेश ममगाई, खड़खड़ेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा,विकल राठी, आकाश पूरी, हर्ष पूरी, विशाल मालिक, दिनेश शर्मा, एसएन तिवारी, राकेश सिंह, अनिल कोरी, गौरव संतोषी,पवन पांडे, गौरव खन्ना, मुकेश पूरी, योगेश अरोड़ा, लक्की सिंह, दीपक कुमार, प्रेम राज, आशीष अग्रवाल, निशा मल्होत्रा, नितिन कुमार, दीपक कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button