नगर में धूमधाम से मना 80-वां स्वतंत्रता दिवस
प्रथम महिला मेयर ने किया ध्वजारोहण, नगर आयुक्त ने दिया स्वच्छता का संदेश
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। बीटी गंज (सुभाष गंज) में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। नगर की प्रथम महिला मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर सभी को 80-वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा देश की आजादी व आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत वर्ष दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। हम सभी को आज के दिन संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखण्डता और मजबूती के लिए हम मिलजुल कर कार्य करें तथा अपने क्षेत्र, देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी नगरवासी प्रण ले कि अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र में की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा देशभक्ति तरानों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी व शोभाराम प्रजापति, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी, कांग्रेस नेता आशीष, भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन, अनूप राणा, सुनीता गोस्वामी, सरस्वती रावत, राखी चंद्रा, शक्ति सिंह राणा, पंडित राजकुमार दुखी, पार्षद डॉक्टर नवनीत शर्मा, आकाश जैन व सावित्री मंगला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक द्वारा किया गया एवं पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।









