हरिद्वार

दोपहर 1:32 से रात 9:07 तक रक्षा सूत्र बांधने का है शुभ मुहूर्त: आचार्य विकास जोशी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आचार्य विकास जोशी नारायण ज्योतिष संस्थान रजि ने बताया सालो बाद इस रक्षाबंधन पर सात शुभ योग का संयोग बन रहा है। रवि योग, शश राजयोग, शोभन योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्ध योग, शुक्रादित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त के दिन दोपहर 01:32 के बाद से लेकर रात 9: 07 तक रहेगा। सुबह 5 बजकर 4 मिनट से भद्रा लग रही है इसलिए 1 बजकर 32 मिनट तक रक्षा बंधन करना उचित नहीं है। भद्रायां द्वे न कर्त्तव्ये श्रावणी फ़ल्गुनि तथा ऐसे में आप इस मुहूर्त की अवधि के अनुसार भाई को राखी बांध सकती है। रक्षाबंधन की पौराणिक कथा भगवान विष्णु ने राजा बलि को हराकर तीनों लोकों पर विजय प्राप्त कर ली, जिसके बाद राजा बलि ने भगवान विष्णु से अपने महल में रहने का अनुरोध किया। भगवान विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी इस व्यवस्था से सहमत नहीं होती हैं और राजा बलि को राखी बांधकर अपना भाई बना लेती हैं। इस भाव से प्रभावित होकर राजा बलि उनकी इच्छा पूरी करते हैं और लक्ष्मी भगवान विष्णु से घर वापस आने का अनुरोध करती हैं।  इसके अलावा, महाकाव्य महाभारत में, द्रौपदी ने कृष्ण को राखी बाँधी थी, इससे पहले कि वे युद्ध के लिए रवाना होते। इसी तरह, पांडवों की माँ कुंती ने अपने पोते अभिमन्यु को युद्ध के लिए रवाना होने से पहले राखी बाँधी थी।

Related Articles

Back to top button