हरिद्वार

भू-कानून पर मुख्यमंत्री ने किया जनभावनाओं का सम्मान: सुनील सेठी

राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक बनी धामी सरकार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री प्रयासरत है निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। महानगर व्यापार मंडल की ओर से जनता व्यापारियों की खुशी को देखते हुए मुख्यमंत्री को बधाई देते है। सुनील सेठी जिलाध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल।

Related Articles

Back to top button