देहरादून

थाना बसंत बिहार पुलिस की सुरक्षा पहल, संकरा मार्गों पर लगाए गए बैरिकेट्स

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के बसंत बिहार थाना पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर रही है और साथ ही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाने का काम कर रही है।

Oplus_16908288
वहीं देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को थाना बसंत बिहार पुलिस द्वारा मीठी बेरी, परवल मार्ग, चायबगान एवं उम्मेदपुर मार्ग पर यातायात सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ये सभी मार्ग अत्यधिक संकरे होने तथा विगत दिनों बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण दुर्घटना-प्रवण हो गए थे, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त थी।
Oplus_16908288
समस्या को गंभीरता से लेते हुए बसंत विहार थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ ने पुलिस टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर ऐसे संवेदनशील और जोखिमयुक्त स्थानों की पहचान की गई। चिन्हित किए गए चार महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु बैरिकेट्स स्थापित किए गए, जिससे वाहन चालकों की गति नियंत्रित रहे तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आए।
Oplus_16908288
Oplus_16908288
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने थाना बसंत बिहार पुलिस की इस दूरदर्शी एवं जनहितकारी पहल की सराहना की है। निश्चय ही पुलिस का यह प्रयास संकरे मार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगा।

Related Articles

Back to top button