हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। फेयरवेल के नाम पर हुड़दंग करते हुए स्कूल के छात्रों द्वारा दर्जनों गाड़ियों से स्टंट बाजी करते हुए बीएचईएल के पास दिखाई दिए है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। बीएचईएल से गुजर रहे लोगों ने स्टेंटबाजी कर रहे स्कूल के छात्रों की वीडियो कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। Oplus_16908288
गौरतलब है कि यह कोई रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीएचईएल का पहला मामला नहीं है इससे पूर्व में भी छात्रों ने काफी हुड़दंग मचाया था, और पुलिस ने खानापूर्ति कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया था, जो शहर में एक चर्चा का विषय बना हुआ था। Oplus_16908288
वहीं हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बीएचईएल परिसर के आसपास उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब फेयरवेल के नाम पर निजी स्कूलों के कुछ छात्रों द्वारा दर्जनों गाड़ियों से सड़कों पर हुड़दंग और खतरनाक स्टंट करते नजर आए। मामला शनिवार का बताया जा रहा है जहां छात्र तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों पर स्टंट कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। Oplus_16908288
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि इंटर कॉलेज के कुछ छात्रा शनिवार को फेयरवेल के नाम पर बीएचईएल में गाड़ियों से पहुंचे थे, जहां लोगों द्वारा सूचना दी गई की कुछ युवा लड़के गाड़ियों से स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हुड़दंग मचा रहे छात्र मौके से भाग खड़े हो गए, जिनकी पुलिस छानबीन कर रही है। Oplus_16908288
शहर में चर्चा है कि जहां एसएसपी हरिद्वार ने सभी थाना प्रभारी को सख्त आदेश दिए हुए हैं। हुड़दंग मचाने वालो को बक्सा नहीं जाएगा और अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त रहेगी, उसके बावजूद भी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई गई है जो कहीं ना कहीं पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है। चर्चा है कि लोगों और युवाओं को सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।