देहरादून

आखिर कैसे सुधरेगी देवभूमि उत्तराखंड की कानून व्यवस्था

एक के बाद बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से प्रदेश में बन रहा भय का माहौल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड जहां एक समय में शांत वातावरण के साथ हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर हंसी खुशी जीवन यापन करते देखे जाते थे। लेकिन आज उत्तराखंड में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं ने आम जनमानस में डर पैदा कर दिया है। उत्तराखंड में पिछले काफी समय से आए दिन चोरी, लूट हत्याएं, बलात्कार, भ्रष्टाचार जैसी खबरें सामने आ रही हैं। जिससे कहीं न कहीं धामी सरकार के साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लाजमी हैं। वहीं उत्तराखंड सरकार में कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं मंत्रियों के विवादों ने भी अशांति का माहौल बना दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में कहीं न कहीं अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जबकि उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में पुलिस लगातार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु प्रदेश भर में अपराधियों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। उसके बावजूद प्रदेश में अपराध नियंत्रण करने में कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं हो पा रही। माना जा रहा है कि प्रदेश में बढ़ते अवैध नशा कारोबार भी अपराधिक घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है। वहीं सवाल यह है कि यदि प्रदेश सरकार में बैठे नेता जनप्रतिधि ही आपसी विवादों में पुलिस को व्यस्त करने में लगे रहेंगे तो फिर भला पुलिस प्रदेश की अपराध एवं कानून व्यवस्था पर कब ध्यान देगी। यदि प्रदेश में ऐसा ही चलता रहा तो इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित कैसे हो सकता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस व्यवस्था के साथ ही सरकार में बैठे नेताओं मंत्रियों एवं आम जनता को भी गंभीरता पूर्वक सहयोग करना होगा। अन्यथा देवभूमि उत्तराखंड में अपराध नियंत्रण करने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। समय रहते प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना उत्तराखंड पुलिस के साथ ही हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button