हरिद्वार

CISF के जवानों ने परिसर के अंदर पकड़ा चोरी करते एक चोर, रानीपुर पुलिस के किया हवाले

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को गुरुवार सामान के साथ हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक संदिग्ध व्यक्ति CISF बीएचईएल कैंपस के अंदर कॉपर वायर चोरी कर घटना को अंजाम दे रहा था।

जानकारी मिलते ही CISF बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार के निरीक्षक दयाल सिंह, उ०नि सचिन कुमार, का० पी०के अग्नीहोत्री द्वारा कैम्पस टॉवर- 4 के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को 14 रोल कॉपर वायर चोरी करते हुये पकड लिया गया। CISF एवं बी.एच.ई.एल कर्मियो द्वारा चोरी किये गये 14 रोल कॉपर वायर के साथ चोर को रानीपुर कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभिषेक ग्राम फरीदपुर मान थाना कोतवाली बिजनौर उ०प्र हाल निवासी सलेमपुर महदूद कोतवाली रानीपुर को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से कुल 14 रोल कॉपर वायर की कीमत करीब 02 लाख रूपये बताई गई है।

वहीं पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार सिंह वरि० अभियंता मानव संसाधन सामान्य प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, ओर आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button