हरिद्वार

ब्रेकिंग: बहादराबाद के सुमन नगर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई यूनिटें मौके पहुंची: वीडियाे

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में तड़के अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। आग की तेज़ लपटों और घने धुएँ से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का अभियान जारी है। स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया है, आग लगने के कारणों की जाँच जारी है स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button