हरिद्वार

Video: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, बोर्ड परीक्षा को लेकर एसएसपी हुए सख्त, छात्राओं को दी शुभकामनाएं

डीजे वाले बाबू जरा देख कर बजाना डीजे, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय स्कूली बच्चों की बोर्ड परीक्षा चल रही है ओर छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है, तो वहीं हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा नौनिहालों की पढ़ाई पर डीजे का शोर किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर शादी समारोह का भी सीजन शुरू हो गया है, और डीजे पर ठुमके लगाने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है, तो डीजे वाले बाबू जरा देखकर बजाना डीजे पुलिस की पैनी नजर के साथ हो सकती है कड़ी कार्रवाई।

वहीं एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने सख्त रूप अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजे बंद करवाया जाएगा।

वहीं एसएसपी नवनीत सिंह ने वीडियो के माध्यम से गुरुवार को सभी छात्र-छात्राओं को हरिद्वार पुलिस की तरफ से बोर्ड परीक्षा को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड की परीक्षा चल रही है, ओर यातायात व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए, किसी भी छात्र को कोई परेशानी न हो।

एसएसपी ने सभी से अपील की है कि अगर किसी भी बच्चे को कोई दिक्कत हो तो वह 112 पर भी कॉल कर सकता है उसके लिए पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है।

वहीं रात 10 बजे के बाद निर्धारित समय से अधिक डीजे की आवाज आती है तो उसपर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तत्काल थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी द्वारा उस पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button