प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नवीन कार्यकारिणी गठित
कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद डॉ रमेश कुंवर तथा महासचिव पद पर डॉ यशपाल तोमर चुने गए निर्विरोध

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सोमवार को अध्यक्ष पद हेतु डॉ रमेश कुंवर एवं महासचिव पद पर डॉ यशपाल तोमर को निर्विरोध चुना गया। वहीं प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष एवं महासचिव घोषित किए जाने के उपरांत चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग अत्यधिक हर्षित है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही नवनिर्वाचित अधिकारियों का उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार में भव्य स्वागत किया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ रमेश कुंवर तथा महासचिव पद पर डॉ यशपाल तोमर को निर्विरोध चुना गया है। जिसमें संघ चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा दोनों ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया है।

वहीं इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गुप्ता, डॉ संदीप निगम, डॉ एस०के सोनी, डॉ हरिशंकर कौशिक, डॉ हेमन्त खर्कवाल, अवनीश, अशोक कालरा, चेतन, संजीव जोशी, अमन आदि द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया है वह अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे।









