हरिद्वार

चंद्रभान सिंह बने ज्वालापुर प्रभारी, कुंदन सिंह राणा पहुंचे शहर कोतवाली, रितेश शाह भगवानपुर

जनपद हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के तबादले, अमरजीत सिंह संभालेंगे बहादराबाद, अंकुर शर्मा बने बुग्गावाला एसो

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए हैं जिसमें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आए निरीक्षक चंद्रभान सिंह को ज्वालापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। एक दिन पूर्व उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी करते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के फेरबदल किए गए थे, जिसके चलते पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए हरिद्वार में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें कई निरीक्षकों और एक उपनिरीक्ष (Sub-Inspectors) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए है, जिसमें कोतवाली के प्रभारी भी शामिल है। आदेश जारी में हरिद्वार कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को भगवानपुर, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन राणा ज्वालापुर को हरिद्वार कोतवाली, देहरादून से आए चंद्रभान को ज्वालापुर कोतवाली, बहादराबाद कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को झबरेडा और मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को बहादराबाद की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को कोतवाली मंगलौर और एसएसआई भगवानपुर रहे अंकुर शर्मा को एसओ बुग्गावाला बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button