हरिद्वार

भोवापुर की गलियां बनी तालाब, प्रशासन बेखबर

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। खबर हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र से है, जहां भोवापुर गांव में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। गांव की गलियां अब रास्ते नहीं, बल्कि गंदे पानी से लबालब भरे तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। घरों के बाहर जलभराव इतना ज्यादा है कि लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कीचड़, बदबू और मच्छरों के बीच ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात यह हैं कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठे हैं। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि किस तरह विकास के दावों की पोल खुल रही है और ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर भोवापुर के लोग यूं ही गंदगी और जलभराव में जीने को मजबूर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button