
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस की टीम ने एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस टीम ने 8 पॉइंट 86 ग्राम स्मैक बरामद की गिरफ्तार आरोपी खालिद लक्सर के लादपुर गांव का निवासी हैं। पुलिस आरोपी ख़ालिद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है साथ ही अन्य दो फरार आरोपी तामील और सज्जाद की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। आरोपी खालिद को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज मिनान, सहित हेड कांस्टेबल शूरबीर तोमर आदि मौजूद रहे।









