लक्सर सिविल बार ने पत्रकारों को दिया समर्थन, कार्रवाई न होने पर तहसील में तालाबंदी की चेतावनी
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वाद की गूंज
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर तहसील में पत्रकारों और तहसील कर्मचारी के बीच हुए विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पत्रकारों के समर्थन में अब किसान संगठन, विधायक और पूर्व विधायक तक खुलकर सामने आ चुके हैं।
इसी कड़ी में लक्सर सिविल बार एसोसिएशन ने भी पत्रकारों को अपना समर्थन देते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। दा सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा यदि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को पत्रकारों के साथ मिलकर तहसील में तालाबंदी की जाएगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और समाज का दर्पण होता है, जो आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है।
ऐसे में पत्रकारों के सम्मान से खिलवाड़ करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।









