
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर के वार्ड नंबर 5 में दिनदहाड़े घर में घुसकर जानलेवा फायरिंग करने वाले आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीती 9 जून को हुई थी, जिसमें आरोपी ने रंजिश के चलते एक घर में घुसकर फायरिंग की थी। जिसमे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर उर्फ आशु निवासी वार्ड नंबर 5 लक्सर, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।









