देहरादून

बरसाती पानी से हुए जलभराव की निकासी की दुरुस्ती के लिए निरीक्षण करती हुई अध्यक्षा, उपाध्यक्ष व लोकप्रिय पार्षद

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पौंटा साहिब में लगातार हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वहीं लोगों की समस्या को देखते हुए अध्यक्ष पद की उम्मीदवार निर्मल कौर, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इंदरजीत सिंह ‘मिक्का’ तथा वार्ड-10 के लोकप्रिय पार्षद मयंक चौहान मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की सहायता से रुके हुए बारिश के पानी की निकासी का कार्य शुरू करवाया।

स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नालियों और जल निकासी मार्गों को साफ कराया गया, ताकि जमा पानी जल्द निकल सके और लोगों को राहत मिल सके। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने भी समय पर जल निकासी का कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र की समस्याओं का इसी तरह समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button