राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठाचार्ज की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घेराव करने जा रहे महानगर कांग्रेस कमेटी व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक से पैदल मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित आवास की और जाने लगे। लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें रोक दिया। रोके जाने पर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी धक्का मुक्की हुई। इसके बाद सभी सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा हो, प्रधानमंत्री मोदी देश के छात्रों से माफी मांगे और संसद में शिक्षा प्रणाली व नीट पेपर लीक पर चर्चा हो। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के हितों को कुचलने का कुप्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस व देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ कांगेस नेता ओपी चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये का जवाब कांग्रेस सत्याग्रह और अहिंसा से देगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि छात्र छात्राओं के साथ हुए अत्याचार व महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा की गयी बर्बरता खामियाजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान राजीव भार्गव, तरूण व्यास, अजय गिरी, उत्कर्ष वालिया, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, मयंक सिंह, इदरीस मंसूरी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, वरिष्ठ नेता मकबूल कुरेशी, हिमांशु राजपूत, उज्जवल वालिया, धनीराम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, यश शर्मा, सपा नेता आशीष यादव, दीक्षांत शर्मा, शिवा लोधी, सुनील कुमार प्रजापति, दीपक पाण्डेय, मनीष गुप्ता, करनसिंह राणा, ओम मलिक, शशि झा, दीपिका गुप्ता, मुमताज, गौरव गोस्वामी, शुभम जागरिया, अरूण चौहान, शुभम अग्रवाल, नवीन चींटू, विवेक बाबरे, अमित राजपूत, दिनेश कुमार, आदेश उपाध्याय, केशव अत्री, मनीराम बागड़ी, आशीष पंवार, सविता शर्मा, अमित गुप्ता, आर्यन बक्शी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।









