हरिद्वार

फाउंड्री गेट के पास नीलगाय से टकराई रैपिडो बाइक

चालक घायल: यातायात पुलिस ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बीएचईएल स्थित फाउंड्री गेट के पास बुधवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में रैपिडो बाइक चालक घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार फाउंड्री गेट से हरिद्वार की ओर आ रहे रैपिडो बाइक चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित रूप से थाना रानीपुर परिसर में खड़ा कराया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्र एवं सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और अचानक सड़क पर आने वाले वन्यजीवों से बचाव के लिए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

Related Articles

Back to top button