हरिद्वार

बदनामी का डर दिखाकर युवती को किया परेशान, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी)0हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय युवती सुहानी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में नामजद आरोपी अजय पुत्र स्व. राजपाल, निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 को सुहानी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन 27 जुलाई को उसका शव पथरी पावर हाउस बैराज से बरामद हुआ। बाद में परिजनों द्वारा बताया गया कि सुहानी ने परिवार की जानकारी के बिना 25 जून को अजय से कोर्ट मैरिज की थी। जांच में पुलिस के सामने आया कि सुहानी के गर्भवती होने के बाद आरोपी अजय कथित रूप से उस पर दबाव बनाता था तथा उसकी गर्भावस्था की बात मोहल्ले में बताने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार, इस कारण युवती मानसिक रूप से परेशान थी। आरोप है कि बदनामी के भय और मानसिक तनाव के चलते उसने 25 जुलाई को बहादराबाद में लाल पुल के पास नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत और जांच के आधार पर गुमशुदगी के मामले को मु0अ0सं0 283/26, धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया। पुलिस ने 7 सितंबर को आरोपी अजय को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उ०नि चरण सिंह चौहान, कानि० करम सिंह एवं कानि० गम्भीर तोमर।

Related Articles

Back to top button