
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को एक देसी तमंचा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है दोनों शातिर आरोपी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक आरोपी शशिकांत लक्सर के सेठपुर गांव का निवासी है जबकि दूसरा आरोपी मिलन पथरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुरजट गांव का निवासी है लक्सर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, एसआई समीप पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल वर्मा, कांस्टेबल मनोज शर्मा सहित होमगार्ड महावीर आदि शामिल रहे।









