लक्सर

लक्सर में लाखों के जेवरात चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के मुंडाखेड़ा कलां गांव में घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों आशीष सैनी उर्फ गादड़ और ललित कुमार उर्फ पाशा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। दोनों शातिर आरोपी मुंडा खेड़ा कला गांव के ही निवासी हैं। लक्सर पुलिस के मुताबिक 30,31 अगस्त की रात नवीन नाम के व्यक्ति के घर चोरी हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों का परिवार से पहले परिचय था और उन्हें घर में नकदी व जेवर रखे होने की जानकारी थी। इसके बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। वही पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की प्रयास में लगी है।

Related Articles

Back to top button