हरिद्वार

शौक और डराने के लिए रखी थी पिस्टल, पुलिस ने दबोचा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुनाल राय निवासी न्यू हरिद्वार कॉलोनी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक लालकोठी-लालजीवाला मार्ग, रोड़ीबेलवाला में चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने पिस्टल शौक के तौर पर तथा दोस्तों व अन्य लोगों को डराने के लिए रखने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button