हरिद्वार

हरिद्वार में राष्ट्रीय लोक अदालत में भारी भीड़ उमड़ी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने विवादों को निपटाया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार न्यायमूर्ति नरेन्द्र दत्त के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष की प्रथम ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का सफल आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर रोशनाबाद सहित बाह्य न्यायालय रुड़की एवं लक्सर में विभिन्न पीठों का गठन कर लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुघर्टना कलेम, पारिवारिक विवाद, सिविल वाद, श्रम विवाद, विद्युत अधिनियम एवं बैंक रिकवरी, शमनीय प्रकृति के मामलों को प्राथमिकता दी गई, जिससे न्यायालयों में लम्बित मुकदमों के बोझ को कम करने में बड़ी सफलता मिली।
इस आयोजन में न्यायालयों में लम्बित कुल वाद 1879 एवं 339 प्री-लिटिगेशन मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिसके अंर्तगत कुल ₹15 करोड़,15 लाख,83,056/- की समझौता राशि का सेटलमेंट हुआ। जनपनद न्यायाधीश के नेतृत्व में आयोजित इस लोक अदालत के सफल संचालन हेतु प्रभारी सचिव, श्रीमती ज्योति बाला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्वान अधिवक्ताओं और वादकारियो का आभार प्रकट किया गया। प्रभारी सचिव न्यायमूर्ति ज्योति बाला ने कहा कि लोक अदालत त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे पक्षकारों के बीच वर्षो से चली आ रही कटुता समाप्त होती है और आपसी प्रेम व सद्भाव बढ़ता है।

Related Articles

Back to top button