
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सुल्तानपुर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी के नौकर के साथ मारपीट कर करीब 3 लाख रुपये की नकदी लूट ली।

वारदात के बाद दो आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि व्यापारी का नौकर रवि सुल्तानपुर से दुकान का कलेक्शन कर लक्सर लौट रहा था। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे हरिद्वार सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के पास की है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है।









