हरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु की गई गोष्ठी आयोजित

गोष्ठी में पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ की गई चर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आज देहरादून पुलिस मुख्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तराखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजित गोष्ठी में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर सेवानिवृत पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के कल्याण व उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके समाधान हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में महत्पूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। जिसमें पुलिस महानिदेशक द्वारा समिति के समस्त सदस्यों को पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जायेगा। साथ ही निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें स्वर्गीय पुलिस कर्मियों की आश्रित महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान दिया गया। जिसमें प्रत्येक थाना स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया ग्रुप में सभी पुलिस पेंशनर्स को शामिल किया जाए ताकि थाने स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। वहीं पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा पुलिस पेंशनर्स की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए भी प्रत्येक जनपद में एक अलग सेल बनाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति की सदस्यता हेतु जनपदों, वाहिनियों, इकाइयों और शाखाओं से सेवानिवृत्त हो रहे प्रत्येक पुलिस कर्मियों को पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तराखंड का सदस्य बनाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों की ओर से पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए समाधान हेतु निर्देशित किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में समिति के संरक्षक गणेश चन्द्र पंत, समिति अध्यक्ष जगदीश भण्डारी, सचिव जगदीश चन्द्र आर्य, महासचिव, श्रीधर बडोला, संपादक इंद्रजीत सिंह रावत एवं समस्त पुलिस अधकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button