हरिद्वार

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी से उड़े होश

एक महिला समेत दो पुरुष गिरफ्तार, एक पीड़ित महिला को करवाया मुक्त

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली व एएचटीयू की सयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत दो पुरुष को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त दिशा निर्देश पर जनपद हरिद्वार में सेक्स रैकेट की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रानीपुर कोतवाली पुलिस एवं एएचटीयू की संयुक्त टीम ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर स्थित एक मकान में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसमें एक महिला समेत दो पुरुष को गिरफ्तार किया है। वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि एसएसपी के दिशा निर्देश पर रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अनैतिक देह व्यापार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर हृदय विहार कॉलोनी सलेमपुर स्थित एक मकान में कुछ महिलाएं व पुरुष देह व्यापार का कार्य कर रहे थे, उन्होंने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए दो पुरुष इमरान, सोफिया समेत एक महिला कलियर निवासी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि महिला देह व्यापार का कार्य अपने ही घर में चला रही थी। जिसमें एक पीड़ित महिला को भी मुक्त कराया गया है।

Related Articles

Back to top button