हरिद्वार

एक समाजसेवी की फेसबुक पोस्ट से राजनीति में मच गया भूचाल, शहर में चर्चाएं तेज

रजत चौहान प्रधान सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कहते हैं जब कोई किसी के लिए जी जान से मेहनत करता है, साथ ही आंखे बंद कर विश्वास करता है तो उसके लिए वो किसी भगवान के रूप से कम नहीं होता, और उसी व्यक्ति साथ विश्वास घात हो जाए तो वह दूसरों पर विश्वास करना छोड़ देता है। ऐसा ही एक मामला धर्मनगरी हरिद्वार से प्रकाश में आया है, एक समाजसेवी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फेसबुक पर पोस्ट डाली गई है जिससे हरिद्वार से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया, साथ ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Oplus_16908288
जी हां हरिद्वार विधानसभा 25 के एक समाजसेवी ने भाजपा पार्टी के नेता हरिद्वार नगर के विधायक पर टिप्पणी करते हुए विधानसभा परिवर्तन की मांग कर डाली। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते ही राजनीति में भूचाल आ गया, और तरह-तरह की पोस्ट पर लोगों द्वारा टिप्पणियां की जा रही है, तो साथ ही वार्ड नंबर 15 में भाजपा पार्टी से रहे पार्षद प्रत्याशी ने तो नगर विधायक का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी पर ही हारने का आरोप लगा दिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रही है।
Oplus_16908288
शहर में चर्चा है कि भाजपा पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले समाजसेवी विशाल गर्ग की फेसबुक पोस्ट से 2027 में आने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। समाजसेवी ने अपनी पोस्ट में वर्ष 1998 की बात बताई है, जिसमें लिखा कि माननीय के पास काफी समय से पैसे उधार है और वह वापस नहीं कर रहे है।
Oplus_16908288
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि समय बदला, परिस्थितियां बदलीं। आज वही माननीय अकूत संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। तब से आज तक मन में एक प्रश्न बार-बार उठता है कि आखिर इतनी बड़ी संपत्ति कैसे और किन परिस्थितियों में अर्जित हुई।
Oplus_16908288
पोस्ट में लिखा गया कि मुझे विश्वास है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी जिस प्रकार देश और प्रदेश में नई सोच और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ा रहे हैं, उसी प्रकार हरिद्वार विधानसभा में भी सकारात्मक परिवर्तन का अवसर अवश्य मिलेगा।
Oplus_16908288
वहीं हरिद्वार की गूंज के प्रधान सम्पादक रजत चौहान ने समाजसेवी, भाजपा नेता विशाल गर्ग से फेसबुक पोस्ट को लेकर जानकारी ली, क्योंकि आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक कर पोस्ट भी डाली जा रही है।

वहीं एक भाजपा कार्यकर्ता पार्षद प्रत्याशी वार्ड नं० 15 ने सोशल मीडिया पर वीडियो में कहा कि विशाल गर्ग पहले कांग्रेस के लिए काम करते थे। वहीं इस बाबत को लेकर विशाल गर्ग ने कहा कि जिस व्यक्ति द्वारा कांग्रेस से जुड़े रहने की बात कही गई है, वह व्यक्ति कांग्रेस के किसी भी प्रोग्राम में मेरी फोटो या वीडियो वायरल कर सकता है, दूध का दूध, पानी का पानी अपने आप सामने आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं और चुनाव हराने में आपको मैंने नहीं जनता ने अपना मन बनाकर हराया है। पोस्ट में लिखा कि आइए, हम सब मिलकर अपने पवित्र हरिद्वार को नई पहचान, नई ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य देने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button