मंगलौर क्षेत्र अंतर्गत युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, क्षेत्र में सनसनी
फिरोज अहमद/मोहम्मद उस्मान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद/मोहम्मद उस्मान) मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजेश प्रजापति नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश प्रजापति लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि लगातार बिगड़ती सेहत और इलाज के दबाव के कारण वह मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर दुख और स्तब्धता का माहौल है।









