हरिद्वार

बाबा पर जानलेवा हमले की फरार आरोपी महिला गिरफ्तार, श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने बाबा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रही महिला आरोपित को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने आरोपी महिला को उसके ठिकाने बाबा की वानी ईशा ट्रस्ट, बालाजी धाम के पास गाजीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित लंबे समय से फरार चल रही थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में हरियाणा के गुरुग्राम जिले के भोण्डसी थाना क्षेत्र में आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत, महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया और महिला होमगार्ड देवकी शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button