हरिद्वार

हरिद्वार में नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी गौरव पाठक को मंगलवार हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना 23 मार्च 2026 की है, जब पीड़िता के पिता ओमप्रकाश ने थाना कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गौरव पाठक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुराचार किया। सुनिश्चित किया गया कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रितेश शाह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र और सटीक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ने में सफलता मिली। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button