नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 16 मार्च को भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक पीड़ित के द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म को लेकर तहरीर दी थी, भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियुक्त पंजीकरण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। वहीं पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। भगवानपुर कोतवाली प्रभारी राजीव रौंथाण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 18 मार्च को पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से सामूहिक दुष्कर्म के चारों दानिश, फरमान, आजम शोयब ओर उमर उर्फ अमन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए चारों को जेल भेज दिया है।









