हरिद्वार

हरिद्वार में धर्म पूछकर रेहड़ी वाले को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस की तुरंत कार्रवाई

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार में धर्म पूछकर एक मुस्लिम रेहड़ी विक्रेता को धमकाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कनखल क्षेत्र का है, जहां खुद को हिंदूवादी कार्यकर्ता बताने वाले आरोपी ने रेहड़ी संचालक से उसका धर्म पूछते हुए कनखल को “मुस्लिम प्रतिबंधित क्षेत्र” बताया और दोबारा क्षेत्र में न आने की धमकी दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। देर रात आरोपी चंचल भारद्वाज को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया गया। सीओ सिटी शुशुपाल सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button