हरिद्वार

स्मैक के साथ आरोपी चढ़ा थाना पथरी पुलिस के हत्थे

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने 18 पॉइंट 35 ग्राम स्मैक बरामद की है। शातिर आरोपी शौकीन उर्फ सुक्खा पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव का निवासी हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,चौकी प्रभारी फेरुपुर विपिन कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र सहित कांस्टेबल विरेन्द्र आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button