हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस द्वारा हरियाणा नबर की कार के शीशे पर लगी काली फिल्म पाए जाने पर की कार्यवाही
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार में चल रहा था हुक्का, पुलिस ने सिखाया सबक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड हरिद्वार जहां अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा लगातार कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। वहीं पिछले काफी समय तीर्थ नगरी हरिद्वार में हरियाणा राज्य से आने वाले वाहन चालकों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सरेआम उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देने का कार्य कर रहे हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं आज हरिद्वार शंकराचार्य चौक पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी पर मौजूद थी तभी एक हरियाणा नंबर की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया। जिसमें कार में एक युवती एवं तीन युवक सवार थे। वहीं कार के शीशे पर काली फिल्म लगी पाई गई। वहीं कार में एक हुक्का पाया गया। ट्रैफिक पुलिस महिला उप निरीक्षक शर्मिला बिष्ट ने बताया कि हरियाणा नबर की कार की चेकिंग करते समय कार में बैठे युवक द्वारा पुलिस पर रौब दिखाया गया। वहीं महिला उप निरीक्षक शर्मिला बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देशन में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी तरह से यातायात नियमों का उल्लंघ करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। अब देखना यह होगा कि क्या हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस द्वारा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए तीर्थ नगरी का माहौल बिगाड़ने वाले ऐसे वाहन चालकों पर किस तरह से कार्यवाही करती है।









