लक्सर

लक्सर में यूके बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

21 केंद्रों पर होगी परीक्षा, धारा 163 भी रहेगी लागू

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए लक्सर तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बता दे एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस, शिक्षा विभाग और विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि तहसील क्षेत्र में कुल 21 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा केंद्र व्यवस्थापकों को भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता और अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। बीईओ, बीडीओ और संबंधित थाना प्रभारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम सौरभ असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 तारीख से परीक्षा अवधि तक क्षेत्र में धारा 163 भी लागू रहेगी, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी और नियमित गश्त भी सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button