शहीद दिवस पर मानवता की मिसाल, राजकमल कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर
अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कालेज बहादराबाद हरिद्वार में शहीद-ए-आज़म भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर छठवाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कालेज व विद्यार्थी कार्य विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्त वीरों द्वारा उत्साह से 65 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ आदेश चौहान विधायक रानीपुर, डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बाल सदन स्कूल, डॉ. संतोष चौहान पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, डॉ. सुनील कुमार बत्रा प्राचार्य एसएमजेएन पी.जी कॉलेज हरिद्वार, राजेश देवी सचिव, राजकमल कॉलेज ने संयुक्त रूप से भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ रक्तदान की जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आदेश चौहान विधायक रानीपुर, डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बाल सदन स्कूल, डॉ. सुनील कुमार बत्रा जी प्राचार्य एसएमजेएन पी.जी कॉलेज हरिद्वार, डॉ. संतोष चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं आदेश चौहान विधायक रानीपुर ने कहा है कि सभी प्रकार के दान में रक्तदान को सर्वोपरि माना गया है। आज के समय में असहाय लोगों की सेवा करना बड़ा पुनीत कार्य है एक रक्त ही है जो हम सब को एक बंधन में बांधे हुए हैं जिसमें कोई जाति धर्म या समुदाय दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी की जान बचा सकते हैं और सभी को रक्तदान करना चाहिए युवाओं को भी ऐसे पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। युवाओं को इस महा अभियान में अपनी आहुति देकर पुनीत कार्य में सहभागी बने यदि आप लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं तो इस पुनीत कार्य में आपको सहभागी बनना चाहिए ताकि समाज में एकता की भावना पैदा हो सके। डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद रोगियों के जीवन की रक्षा होती है और नया जीवन मिलता है। रक्त किसी भी रासायनिक क्रिया और फैक्ट्री में उत्पाद नहीं किया जा सकता है इसलिए रोगी को आवश्यकता पड़ने पर रक्त दाताओं द्वारा दिया गया रक्त ही उसका जीवन बचाने में अहम होता है। डॉ. सुनील कुमार बत्रा जी प्राचार्य एसएमजेएन पी.जी कॉलेज हरिद्वार कहा कि रक्तदान मानव की सच्ची सेवा और महादान है। यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। किसी का जीवन बचाने की जो खुशी मिलेगी, उसका कोई मूल्य नहीं होता। डॉ. संतोष चौहान पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग द्वारा सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं सुंदर आयोजन के लिए कालेज प्रबंध समिति की सराहना की। डॉ. रीता सचान प्राचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज मुगरूबपुर रूड़की ने छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए सभी पोस्टर की सरहाना की और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान, प्राचार्य डॉ राघवेंद्र चौहान, विद्यार्थी कार्य विभाग प्रमुख रोहित चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अमित चौहान प्रबंधक मां सरस्वती स्कूल, डॉ विजय कुमार प्राचार्य धनौरी पी.जी कॉलेज, राजवीर चौहान श्रमिक नेता, डॉ. अरविंद कुमार तोमर, डॉ विपिन शर्मा फार्मेसी विभाग, प्रो. डॉ मुकेश कुमार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, चमन चौहान जिला पंचायत सदस्य, वीर प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कुवरपाल सिंह, यशपाल सिंह, सोम सिंह चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक शर्मा, भारत भूषण जी, डॉ दीपमाला कौशिक, डॉ मुकेश गुप्ता, प्रो. डॉ सत्येंद्र कुमार, प्रो. सतीश चंद्र पंत, डॉ संजय महेश्वरी डॉ शिव कुमार चौहान डॉ श्वेता सैनी मां गंगे चैरिटेबल हॉस्पिटल, एडवोकेट राजकुमार चौहान, के.एन पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक, पीएनबी, राणा नंदलाल, आदि व प्रवक्तागण तथा स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।









