गर्मी सीजन शुरू होते ही बिजली सप्लाई बाधित व्यवस्थाएं दुरुस्त करे विद्युत विभाग: सुनील सेठी
चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने गर्मी सीजन शुरू होते ही विद्युत कटौती बाधित सप्लाई से जनता को रही परेशानी से अवगत करवाते हुए बताया कि विद्युत विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए और यात्रा सीजन से पूर्व सभी समुचित व्यवस्थाएं विद्युत विभाग पूरी करे इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। अभी तो गर्मी पूर्ण रूप से शुरू भी नहीं हुई ओर विद्युत विभाग की लापरवाही से जनता परेशान होने लगी है उतरी हरिद्वार के कई इलाकों में सुबह रात्रि में कई घंटों सप्लाई बाधित हो रही है यही हाल शहर के कई इलाकों बाजारों कालोनियों में है जनता की शिकायतें है कि रात्रि में अधिकारियों के फोन न उठने कर्मचारियों की संख्या कम होने से धर्मशालाएं होटल घरेलू लोग परेशान होते है सेठी ने बताया कि कई जगह भूमिगत तारे खराब हो चुकी है कई पोल टूटे हुए है कई बक्सों पर कवर नहीं लगे हुए जो दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे है जल्द ही यात्रा सीजन शुरू है, जिसके लिए अभी से व्यवस्थाएं पूर्ण कर लेनी विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर विद्युत कटौती से जनता व्यापारियों को परेशान होना पड़ा ओर व्यवस्थाएं न सुधरी तो मुख्यमंत्री से विभाग की अनदेखी की शिकायत की जायेगी। पत्र लिख मांग करने वालो में मुख्य रूप से खडखडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, सोनू चौधरी, एस एन तिवारी, राकेश सिंह, पावन पांडे, अनिल अरोड़ा, रवि बांगा, नंदकिशोर सिंह, रवि अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, लाल जी, आशीष अग्रवाल, पवन सिंह रहे।









