स्वच्छ भारत मिशन (शहरी 2.0) के तहत पिरान कलियर में जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी 2.0) के अंतर्गत आईईसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराने हेतु संबंधित सामग्री व किटों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ भारत मिशन का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान, सभासद अमजद अली, अधिशासी अधिकारी (ईओ) कुलदीप सिंह चौहान, रमजान बाबा, सलमान अली, अयूब अब्बासी सहित नगर पंचायत स्टाफ से गौरव पाल, हिमांशु, अब्दुल रहमान और शहाबुद्दीन मौजूद रहे। नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना और स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाना है।









