लक्सर में विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बच्चों को दी गई नि:शुल्क विधिक सहायता और अधिकारों की जानकारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। विज्ञान दिवस के अवसर पर आज शनिवार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सचिव के निर्देशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्लाक लक्सर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र लक्सर निशांत कुमार व निधि ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान कीं। इस दौरान बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत की भूमिका, बच्चों के संवैधानिक व विधिक अधिकारों तथा उनके संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। विद्यार्थियों को विधिक सहायता के लिए जारी टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।









