बागेश्वर

आगामी होली पर्व को लेकर बागेश्वर पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार

बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) बागेश्वर। उत्तराखंड आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन में प्रदेश भर में जनपद पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

वहीं निर्देशों का पालन करते हुए जनपद बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा द्वारा आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण व जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारी के साथ गोष्ठी की गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में किसी भी तरह से त्योहारों में खलल डालने वाले एवं हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत सभी संवेदनशील, एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। इसी के साथ होलिका दहन स्थलों का पूर्व में ही निरीक्षण कर स्थानीय प्रशाशन एवं समिति के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

वहीं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष गश्त एवं पीस कमेटी की बैठकों के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाए। किसी भी तरह से सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।

हुड़दंग करने व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व शराब के नशे में वाहन चलाने, तेज गति, स्टंटबाजी एवं अशांति फैलाने पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डायल 112 एवं अन्य आपात सेवाओं को सक्रिय रखने हेतु त्वरित कार्यवाही की जाए। अग्निशमन प्रभारी होली पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने एवं अग्निशमन उपकरणों को समय से पूर्णता तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

वहीं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में होलिका दहन निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही किया जाए। किसी भी तरह से अग्निकांड जैसी सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वहीं शहरों में प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं होली मिलन कार्यक्रम स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु विशेष प्रबंधन कर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

हल्का व बीट कर्मचारी अपने अपने हल्का बीट क्षेत्र में भ्रमण शील रहेंगे। किसी भी प्रकार की शान्ति व्यवस्था भंग होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं दूरसंचार शाखा को संचार व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया वह किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत संबंधित कोतवाली थानों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करना प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की व्यवस्था होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया वहीं जनपद वासियों से भी अपील की गई की होली पर को आपसी भाईचारे एवं स्वास्थ्य के साथ मनाई तथा शांति व्यवस्था बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करें। वहीं होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा द्वारा समस्त पुलिस अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणों व जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button