हरिद्वार

फर्जी दस्तावेजों के सहारे हरिद्वार में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई (LIU) की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार को  सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, रामानंद इंस्टीट्यूट के पास एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने अपना नाम बदलकर “स्वीटी” बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी असल पहचान सहेला बेगम, निवासी कुमीला (बांग्लादेश) के रूप में सामने आई।

जांच में खुलासा हुआ कि महिला वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास के संपर्क में आई और भारत पहुंची। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद वह अवैध रूप से दिल्ली और बाद में हरिद्वार में रहने लगी। इस दौरान उसने श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और विवाह प्रमाण पत्र जैसे फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए।

पुलिस ने महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने वाले छत्तीसगढ़ निवासी श्यामदास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button