ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत तीन वारंटी गिरफ्तार
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा लगातार जनपद व गैर जनपदों में दबिश देकर वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है। कई आरोपी गिरफ्तारी के डर से स्वयं ही न्यायालय में समर्पण कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 7 व 8 अप्रैल 2026 को न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर तीन अभियुक्तों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में ज्वालापुर क्षेत्र निवासी रवि कुमार, सिडकुल क्षेत्र रावली महदूद की एक महिला तथा नितीश कुमार उर्फ मिंटू शामिल हैं। तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे, जिनके तहत कार्रवाई की गई।
इस अभियान में उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, उपनिरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल गोपीचंद, कांस्टेबल प्रेम तथा महिला कांस्टेबल सुमन शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।









